UP Board Class 12 – English (Flamingo) – Chapter 1“The Last Lesson” – Alphonse Daudet
UP Board Class 12 – English (Flamingo) – Chapter 1“The Last Lesson” – Alphonse Daudet UP Board Class 12 – English (Flamingo) – Chapter 1 “The Last Lesson” – Alphonse Daudet ✍️ लेखक: पूनम कुमारी ब्लॉग: Board exam 2025 ki Taiyari प्रकाशन तिथि 15 अगस्त 2025 भाग 1 – परिचय, पृष्ठभूमि, पात्र चित्रण और पहले हिस्से की व्याख्या 1. लेखक परिचय – Alphonse Daudet (1840–1897) Alphonse Daudet फ्रांस के प्रसिद्ध लेखक और उपन्यासकार थे। वे अपनी सरल, संवेदनशील और भावनात्मक कहानियों के लिए जाने जाते हैं। जन्म: 13 मई 1840, Nîmes, फ्रांस प्रमुख रचनाएँ: “Tartarin of Tarascon”, “Letters from My Windmill” और “The Last Lesson” उनकी लेखनी अक्सर फ्रांस की ग्रामीण ज़िंदगी, आम लोगों की भावनाएँ, और ऐतिहासिक घटनाओं से प्रभावित होती थी। “The Last Lesson” उनकी सबसे प्रसिद्ध कहानियों में से एक है, जो मातृभाषा, देशभक्ति और शिक्षा के महत्व पर आधारित है। 2. ऐतिहासिक पृष्ठभूमि यह कहानी Franco–Prussian युद्ध (1870–71) के समय की है। Prussia (आज का जर्मनी का हिस्सा) ने फ्रांस को हराकर Alsace ...